Breaking News

उप मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद में नर्सों ने हड़ताल का आह्वान वापस लिया

नर्सों की हर जायज़ माँग मानी जाएगी:सोनी

उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी नर्सिंग एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए

अमृतसर, 12 नवंबर(राजन): पंजाब नर्सिंग एसोसिएशन ने अपनी माँगों के लिए दिया गया हड़ताल का आह्वान आज उप मुख्यमंत्री  ओ. पी. सोनी, जिनके पास स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार भी है, के साथ बैठक के बाद वापस ले लिया। आज  सोनी की रिहायश पर बैठक में नर्सिंग एसोसिएशन ने अपनी माँगों को विस्तार में उनके साथ साझा किया।

सोनी ने उनकी माँगों को बड़े ध्यान से सुना और उनको आश्वासन दिया कि सरकार आपके साथ है और आपकी हर जायज़ माँग पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं आपकी माँगों सम्बन्धी यदि ज़रूरत महसूस हुई तो मुख्यमंत्री पंजाब के साथ बात करूँगा। उन्होंने  कहा कि पंजाब सरकार अपने लोगों, कर्मचारियों और किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने थोड़े अरसे के दौरान पंजाब के लोगों के लिए जो ऐलान किए हैं वह ऐतिहासिक हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को 11 प्रतिशत डी.ए. देने का ऐलान और 36000 से अधिक कर्मचारियों को रेगुलर करने जैसे फ़ैसले करने, सरकार के कर्मचारी समर्थकीय होने की गवाही देते हैं। उपमुख्यमंत्री  सोनी के भरोसे के बाद नर्सिंग एसोसिएशन ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया। इस मौके पर डॉ. ओ. पी. गोजरा डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं, श्रीमती सपिन्दर कौर घूम्मण कनवीनर एसोसिएशन, श्रीमती परमजीत कौर, श्रीमती मनजीत कौर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

हरमनबीर गिल को अमृतसर कमिश्नर का भी मिला चार्ज

हरमनबीर सिंह गिल। अमृतसर, 7 अगस्त: सरकार के आदेश के अनुसार हरमनबीर सिंह गिल बॉर्डर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *