Breaking News

पुलिस ने घर में छापामारी कर नशीली 128 ग्राम हेरोइन की पुड़िया बरामद की, तस्कर घर से भागने में सफल

अमृतसर,23 अप्रैल (राजन):पुलिस ने  छेहर्टा कृष्णा नगर  में एक नशा तस्कर के घर में छापामारी करके देकर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। घर से पुलिस को नशा तोलने और नशे की पुड़िया बनाने का सामान भी बरामद हुआ है।
पुलिस की छापामारी दौरान  तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के अधीन केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।  पुलिस थाना प्रभारी  सर्बजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी। इसके बाद टीम ने आरोपी के घर मे छापामारी की। आरोपी की पहचान रोहित उर्फ गंजा निवासी कृष्णा नगर  के रूप में हुई है।  पुलिस ने आरोपी के घर से 128 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
सर्वजीत सिंह के अनुसार आरोपी पर पहले भी नशा बेचने के मामले दर्ज हैं। आरोपी तकरीबन एक महीने पहले ही जेल से जमानत  पर बाहर आया था। बाहर आते ही आरोपी ने फिर से इलाके में नशा बेचना शुरू कर दिया था। इलाके वालों का कहना है कि आरोपी इलाके में सरेआम नशा बेचता था। कई बार पकड़ा भी गया, लेकिन हर बार जमानत  पर बाहर आकर यही काम दोबारा शुरू कर देता है। 

About amritsar news

Check Also

कार हटाने के विवाद को लेकर युवक की हत्या: 2 भाइयों ने तलवार से सिर और गर्दन पर किए वार

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।  अमृतसर, 19 अक्टूबर:कार हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *