Breaking News

डॉक्टर इंद्रबीर निज्जर चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष चुने गए

अमृतसर,8 मई(राजन):: डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर चीफ  खालसा दीवान के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। आज चीफ  खालसा दीवान के अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ।चुनाव प्रक्रिया में 517 में से 332 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर को 243 वोट मिले जबकि सरबजीत सिंह खालसा को सिर्फ 85 वोट मिले।  इसमें कुछ मत रद्द हुए।तत्कालीन चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष निर्मल सिंह, जिनका संक्षिप्त बीमारी के कारण निधन होने से संविधान के अनुसार  चुनाव करवाए गए। चुनाव में बैलेट पेपर के जरिए वोट डाले गए।  चीफ खालसा दीवान में पंजाब, हरियाणा, मुंबई, दिल्ली, कानपुर समेत विभिन्न राज्यों से कुल 517 सदस्य हैं। चीफ खालसा दीवान के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. निज्जर ने दीवान मुख्यालय स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और गुरु के घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी सदस्यों को उनके विश्वास के लिए धन्यवाद दिया और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन और ईमानदारी से निभाने का वादा किया।  उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सिख धर्म और शिक्षा को बढ़ावा देना होगा और संगठन द्वारा संचालित स्कूलों और कॉलेजों में कम लागत और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिष्ठित संगठन की उपलब्धियों और गतिविधियों से दुनिया को अवगत कराने के लिए एक विशेष आईटी टीम का गठन किया जाएगा

About amritsar news

Check Also

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने  इम्पैक्ट रीजेंसी में 100 पेड़ लगाए गए

अमृतसर, 23 अगस्त: इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *