Breaking News

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तरुण चुघ को राष्ट्रपति चुनाव प्रबन्धन समिति का सदस्य बनाए जाने पर सुरेश महाजन ने किया धन्यवाद

अमृतसर,18 जून (राजन): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री  तरुण चुघ को राष्ट्रपति चुनाव समिति का सदस्य बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के अध्यक्ष सुरेश महाजन ने जहाँ  तरुण चुघ को शुभकामनाएं दीं वहीं प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद किया| 

सुरेश महाजन ने कहा कि तरुण चुघ पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं और अल्पायु से संगठन के साथ जुड़े रहे हैं| चुघ पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को पूरी निष्ठा एवं उत्साहपूर्वक निभाया जाता है| महाजन ने कहा कि चुघ जी पार्टी के सुलझे हुए नेता, प्रखर वक्ता, कुशल संगठनकर्ता तथा कार्यकर्ताओं के चहेते नेता हैं| उन्हें राष्ट्रपति चुनाव समिति का सदस्य बना कर राष्ट्रीय नेतृत्व ने पंजाब सहित खास कर अमृतसर का बहुत मान-सम्मान बढ़ाया है| उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव समिति के सदस्य के रूप में तरुण चुघ भाजपा नीट राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने में अहम भूमिका निभाएंगें|

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

आम आदमी पार्टी  विधायक कुंवर पार्टी से सस्पेंड :अकाली नेता मजीठिया पर रेड का विरोध किया था

कुंवर विजय प्रताप। अमृतसर, 29 जून (राजन): अमृतसर नार्थ से आम आदमी पार्टी के विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *