
अमृतसर,25 अक्टूबर (राजन):आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। आज का सूर्य ग्रहण भारत में करीब 2 घंटे तक दिखेगा। इसे देश के अधिकतर हिस्सों में देखा जा सकेगा। देश में सबसे पहले इसेअमृतसर में शाम 4.19 बजे से देखा गया। ज्यादातर जगह ग्रहण सूर्यास्त के साथ ही खत्म होगा। सूर्य ग्रहण देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में आसानी से देखा जा सकेगा। देश के पूर्वी हिस्सों में ये ग्रहण दिख नहीं पाएगा, क्योंकि इन क्षेत्रो में उस समय सूर्यास्त हो चुका होगा। ग्रहण की शुरुआत शाम 4 बजे के बाद हो जाएगी।ग्रहण का समय अलग-अलग जगहों के हिसाब अलग-अलग रहेगा, 4.50 बजे तक ग्रहण अधिकतर शहरों में दिखने लगेगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें