Breaking News

दिल्ली पुलिस ने हत्या आरोपी युवक-युवती से 14.40 करोड़ नगद,1 करोड के जेवरात बरामद कर किया गिरफ्तार

अमृतसर,17 दिसंबर (राजन): दिल्ली पुलिस ने अमृतसर में दबिश देकर हत्या के मामले को सुलझाया है। दिल्ली के शालीमार बाग में लूट के मकसद से  युवक ने अपनी
गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी ही एक रिश्तेदार की हत्या कर अमृतसर आ कर छिप गए।आरोपियों से पुलिस ने 14.40 लाख रुपए और एक करोड़ के सोने के गहने
जब्त किए हैं।जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान मधुर कुंद्रा और अमरजोत कौर के रूप में हुई है। मृतक की पहचान शालीमार बाग में रहने वाली रजनी के रूप में हुई। मुधर उनकी ननंद का बेटा है।13 दिसंबर को मृतका के बेटे  ने दिल्ली पुलिस को फोन करके उनकी मां रजनी के दरवाजा न खोलने के बारे में जानकारी दी। पुलिस की एक टीम शालीमार स्थित घर में पहुंची। जहां रजनी का शव पुलिस को मिला।

पुलिस ने जांच के बाद किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का  संदेह मधुर पर गया। मधुर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर विदेश बसना चाहता था। मृतका अमीर थी, इसीलिए दोनों ने उसके कत्ल की प्लानिंग की। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो दोनों ही अपने घरों से फरार थे। पुलिस ने टेक्निकल सपोर्ट लेकर छानबीन को शुरू कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

अमृतसर के होटल में छिपे थे दोनों

आरोपियों की लोकेशन कंफर्म होने के बाद दिल्ली पुलिस ने अमृतसर में रेड की। आरोपी अमृतसर के एक होटल में छिपे हुए थे। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए 14.40 करोड़ रुपए नगद और 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के सोने के गहने बरामद कर लिए।हत्या आरोपी मधुर कुंद्रा अमृतसर का रहने वाला है और मेडिकल इक्विपमेंट का काम करता है। अमरजोत तरनतारन की रहने वाली है अमृतसर के ही अस्पताल में नर्स है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सैलून में घुसकर बदमाश ने सोने की चेन लूटी

सीसीटीवी में कैद घटना की तस्वीर। अमृतसर,26 दिसंबर: हकीमा इलाके में एक बदमाश ने सैलून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *