
अमृतसर,31 जनवरी (राजन): आर्मी कैंप के अंदर से एक लावारिस पिस्टल बरामद हुआ है। जिसके बाद आर्मी ने पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। आर्मी का कहना है कि यह लावारिस है और बीते रिकॉर्ड में कोई भी पिस्टल गुम होने की शिकायत भी नहीं है। ऐसे में पुलिस ने अब पिस्टल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अजनाला के आर्मी कैंट एरिया में गड़वाल बटालियन 11 कैंप एरिया की सफाई कर रहे थे।तभी उन्हें ग्राउंड में यह पिस्टल सूबेदार धनपाल सिंह व हवलदार राजदीप सिंह को गिरा मिला।पिस्टल को जंगाल लगा था। जिस पर जीएसएफ इन 2013 लिखा हुआ था। आर्मी ने अपनी जांच के बाद उसे अजनाला पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर और जांच शुरू कर दी है।
डिप्टी कमिश्नर ऑफिस से निकाला जाएगा रिकॉर्ड
अजनाला थाने के हरजगजीत सिंह ने जानकारी दी कि रिवाल्वर के ऊपर अंकित नंबर के आधार पर डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में जांच के लिए रिकॉर्ड भेजा गया है। अभी फिलहाल अज्ञात के खिलाफ असला एक्ट 25/27, 54 व 59 के अंतर्गत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News