Breaking News

किसानों का आंदोलन शाम 4 बजे खत्म

अमृतसर, 30 सितंबर(राजन):मुआवजा, एमएसपी और कर्ज माफी को लेकर किसानों का आंदोलन आज शाम 4 बजे
खत्म हो गया। किसान अब धीरे-धीरे ट्रैक पर धरना खत्म कर रहे हैं। जल्द ही सिक्योरिटी चेक के बाद ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। हरियाणा में भी आज किसान प्रदर्शन किया। यहां किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे। 19 किसान संगठनों ने 21 जगहों पर प्रदर्शन किया। किसानों की एक बड़ी जत्थेबंदी ने पंजाब के टोल प्लाजों पर भी कब्जा कर लिया, जिसे अब खाली किया जा रहा है। अमृतसर में टोल प्लाजा स्टाफ और किसानों के बीच इस दौरान झड़प हो गई। किसान टोला प्लाजा बंद करने पर अड़ गए। वहीं दूसरी टोल प्लाजा कर्मियों का कहना था कि एक दिन टोल बंद होने से कंपनी को तकरीबन 2 लाख रुपए का नुकसान होता है। अंत में पुलिस ने बीच पहुंच दोनों पक्षों को शांत करवाया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

2027 में चुनाव में हम बड़ी सफलता हासिल करेंगे:मुख्यमंत्री मान के इतने करीब से काम करने वाले किसी व्यक्ति के खिलाफ इतने बड़े सबूत मिले हैं:सचिन पायलट

अमृतसर, 8 अक्टूबर (राजन): पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज सचिन पायलट ने कहा, “मुझे गुरु नगरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *