
अमृतसर,3अक्टूबर(राजन):थाना अजनाला के अंतर्गत आने वाले गांव फत्तोवाल में कल देर रात एक घर और दुकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में सेवानिवृत्त सैनिक हरजीत सिंह को 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कैबिनेट मंत्री ने परिवार को हौसला देते हुए कहा कि सरकार आपके साथ खड़ी है और आपके नुकसान की जो भी भरपाई हुई है पहल के आधार पर की जाएगी। धालीवाल ने मौके पर मौजूद तहसीलदार को आदेश देते हुए कहा कि आग से हुए नुकसान का आकलन तैयार कर सरकार को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री राहत कोष से इस परिवार की मदद करेंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News