Breaking News

जी.एन.डी.यू. के डीन का तबादला

राहुल गांधी के साथ डीन सर्बजोत सिंह बहल।

अमृतसर,10 अक्टूबर : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जी.एन.डी.यू.) के डीन का तबादला कर दिया गया है। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के डीन सर्बजोत सिंह बहल का आज तबादला कर दिया गया है, जिनकी जगह अब बिक्रमजीत सिंह बाजवा को नियुक्त किया गया है। बता दें कि राहुल गांधी के अमृतसर दौरे दौरान सर्बजोत सिंह साथ नजर आए थे, जिसके बाद सर्बजोत सिंह पर गाज गिरी है। सरबजीत सिंह बहल तबादला कर उनकी जगह बिक्रमजीत सिंह बाजवा को नियुक्त किया गया है। 

एयरपोर्ट पर भी रिसीव करने पहुंचे थे बहल

राहुल गांधी के साथ डीन सर्बजोत सिंह बहल।

दरअसल, बीते दिनों राहुल गांधी अमृतसर दौरे पर थे। इस दौरान वे तीन दिन अमृतसर में रुके और सिर्फ श्री दरबार साहिबमें सेवा की। इस दौरान एक-दो राजनीतिक चेहरों के अलावा एक और चेहरा भी उनके साथ दिखा। वे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के अकादमिक अफेयर्स प्रो. सर्बजीत सिंह बहल थे। सभी कांग्रेसी नेताओं को स्पष्ट कर दिया गया था कि ये दौरान राहुल गांधी का धार्मिक दौरा है, इसलिए सभी उनसे दूर ही रहे और कोई श्री दरबार साहिब उन्हें मिलने ना पहुंचे।जिसके बाद कुछ करीबियों के अलावा उनके साथ कोई नहीं दिखा। लेकिन सर्बजीत सिंह बहल उनके साथ हमेशा नजर आए। राहुल गांधी ने उन्हें एयरपोर्ट से रिसीव किया और फिर उन्होंने श्री दरबार साहिब के इतिहास से लेकर मर्यादा तक सब कुछ राहुल गांधी को बताया।

दरबार साहिब में  2 दिन में 4 घंटे रहे राहुल गांधी

राहुल गांधी 2 अक्टूबर को अमृतसर पहुंचे थे। इसके बाद वह 48 घंटे अमृतसर में रहे। इस दौरान 4 घंटे उन्होंने श्री दरबार साहिब  में बिताए। जहां उन्होंने लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोए । महिलाओं के साथ लंगर के लिए सब्जी काटी। इसके बाद जोड़ाघर में जूतों की सेवा की। श्रद्धालुओं के लिए जलसेवा भी की। हालांकि इस दौरान उन्होंने कोई बयानबाजी नहीं की। वह बिना कुछ कहे दिल्ली लौट गए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दस्तार की शान बढ़ाने के लिए निरंतर सेवा करूंगा और गुरु की कृपा से हर चुनौती को पार करूंगा: तरनजीत संधू

अमृतसर, 15 मार्च(राजन): दिल्ली के उपराज्यपाल नियुक्त होने के बाद पहली बार अमृतसर पहुंचे तरनजीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *