Breaking News

पुडा के कार्यकारी इंजीनियर को विजिलेंस ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

अमृतसर,27 दिसंबर:पुडा के कार्यकारी इंजीनियर गुरप्रीत सिंह को पंजाब विजिलेंस ने रिश्वत के केस में गिरफ्तार कर लिया है।गुरप्रीत सिंह को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। विजिलेंस की ओर से यह कार्रवाई एक एनआरआई  की शिकायत पर की गई। आरोपी इंजीनियर दरबार साहिब के नजदीक अलॉट हुए मिल्क बूथ को चलाने के लिए यह पैसे मांग रहा था। विजिलेंस ऑफिसर ने बताया कि अमृतसर के दबुर्जी गांव के निवासी गुरदर्शन सिंह ने आरोप लगाया था की पुडा का एक अधिकारी उनसे रिश्वत मांग रहा है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उन्हें श्री दरबार साहिब के नजदीक पुडा की ओर मिल्क बूथ 2016 में अलॉट किया गया था। 2021 में वो कनाडा चले गए और उनके पिता इस बूथ को चला रहे थे। इस पुडा अधिकारी की ओर से उन्हें धमकी दी गई कि वह उन्हें 20 हजार रुपए महीना दें, नहीं तो बूथ को कैंसल करवा देगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि वो पहले भी इसके लिए एक लाख रुपए ले चुका है। इस शिकायत पर करवाई करते हुए विजिलेंस की ओर जाल बिछाया गया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ अमृतसर विजिलेंस की ओर से मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डीआईजी हरमनबीर गिल का थानों में औचक निरीक्षण: शराब के नशे में सोते मिले राजा सांसीथाना प्रभारी , किया सस्पेंड

अमृतसर, 9 जुलाई:अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने देहात के विभिन्न पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *