
अमृतसर,29 फरवरी: इस्लामाबाद क्षेत्र में दिन-दहाडे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते मार देने की नीयत से गोली चलाई और युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है।इस्लामाबाद क्षेत्र निवासी सुरिंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी टीवी अस्पताल में दाखिल है। जिसे खाना देने के लिए उनका भतीजा अमनप्रीत सिंह जा रहा है। रास्ते में ही आरोपी नवप्रीत सिंह उसे रोककर उस पर गोलियां चला दी। उनकी पहले से रंजिश है और शायद उसी के कारण उसे गोलियां मारी गई।
घायल सिविल अस्पताल में भर्ती
फिलहाल अमनप्रीत को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरिंदर कौर ने बताया कि गोली लगने के बाद अमन घर आ गया जहांपुलिस और एंबुलेंस बुलाई गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। एसीपी सुरिंदर सिंह मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भी कोट खालसा में तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News