Breaking News

यू टी मार्केट से नगर निगम ने हटाई 55 रेहड़िया

रेहड़िया जब्त करते हुए निगम के कर्मचारी।

अमृतसर,1 जुलाई: नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह के आदेशों पर निगम के लैंड डिपार्मेंट ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सामने यू टी मार्केट से लगभग 55 रेहड़िया हटाई गई। एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने बताया कि मार्केट में अवैध रूप से रेहड़िया लग रही थी। जिनका पहले भी कई बार वार्निंग दी गई। उन्होंने कहा कि इन रेहड़ीयो से लगने से इस मार्केट में ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ता था। जिस पर इस मार्केट के दुकानदारों ने नगर निगम को शिकायतें की थी। उन्होंने कहा कि जिसके आधार पर आज बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई।

रेहड़िया जब्त करते हुए निगम के कर्मचारी।

निश्चित स्थान मुहैया करवाएंगे

नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने कहा कि मार्केटो और पॉश क्षेत्रो में रेहड़िया लगने की शिकायतें आ रही है। उन्होंने कहा कि इन पर भी कार्रवाई आने वाले दिनों में की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेहड़िया लगाने वाले को निश्चित स्थान मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्केट से हटाई गई रेहड़ियों के मालिकों को भी जल्द एक और स्थान दिया जाएगा।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव को लेकर कंटेंप्ट ऑफ़ हाई कोर्ट पर सुनवाई कल होगी:जालंधर डिविजनल कमिश्नर और नगर निगम अमृतसर कमिश्नर होंगे पेश

नगर निगम अमृतसर के कार्यालय का दृश्य। अमृतसर, 1 जुलाई (राजन): नगर निगम अमृतसर मेयर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *