Breaking News

पंजाब बीजेपी प्रमुख सुनील जाखड़ का इस्तीफा

अमृतसर,27 सितंबर:हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को झटका लगा है। पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें एक साल पहले ही इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पार्टी सूत्रों से पता चला है कि अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है।  जानकारी के मुताबिक वह रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। बिट्टू लोकसभा चुनाव हार गए थे। हालांकि बाद में उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक जाखड़ ने जुलाई महीने से ही पार्टी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। हालांकि, भाजपा की मेंबरशिप मुहिम की शुरुआत के समय वह मौजूद रहे थे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एस.आई.आर. के तहत जिला अमृतसर में आज से घर-घर गणना प्रक्रिया शुरू: 2,134 बी.एल.ओ. घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं

अमृतसर, 25 जून: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची के विशेष गहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *