
अमृतसर,14 जनवरी:गणतंत्र दिवस 2025 में पूरे पंजाब में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की सूची सरकार द्वारा जारी कर दी गई है।लुधियाना में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और फरीदकोट में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान झंडा फहराएंगे। साथ ही जालंधर में पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा झंडा फहराएंगे। इसी तरह.विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां मोहाली में झंडा.फहराएंगे। ऐसे ही कुल 19 जिलों में प्रोग्राम रखे गए हैं।
अमृतसर मे मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध,फहराएंगे झंडा
डिप्टी स्पीकर जय किशन रूपनगर, वित्त मंत्री हरपाल
सिंह चीमा संगरूर, बरनाला में बाल विकास मंत्री डॉ बलजीत कौर, गुरदासपुर में एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मोगा में सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, बठिंडा में मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया, श्री मुक्तसर साहिब में मंत्री लाल.चंद, फाजिल्का में मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर में मंत्री हरजोत सिंह बैंस, फिरोजपुर में मंत्री हरभजन सिंह,.पटियाला में मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, अमृतसर में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध, मलेरकोटला में मंत्री रवजोत सिंह, तरनतारन में मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और नवांशहर में मंत्री मोहिंदर भगत झंडा फहराएंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें