Breaking News

ड्रग्स के खिलाफ जंग 2.0 में विधायक डॉ गुप्ता द्वारा केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सेमिनार करवा कर लोगों को किया जागरूक

अमृतसर, 9 फरवरी (राजन): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की लीडरशिप में गांव के चौकीदारों की देखरेख में चल रहे ड्रग्स के खिलाफ जंग 2.0 के तहत, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता द्वारा अमृतसर हलके सेंट्रल में स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विशाल सेमिनार करवाकर लोगों को जागरूक किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लगातार सेमिनार आयोजित किया जा रहे हैं और वॉक निकाली जा रही हैं, ताकि ड्रग्स को काफी हद तक रोका जा सके और इसे जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा भी ड्रग्स के खिलाफ युद्ध स्तर पर  अभियान छेड़ा हुआ है। जिसके तहत प्रतिदिन भारी संख्या में नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद करके तस्करों को गिरफ्तार  किया जा रहा है।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की  सरकार का मुख्य मकसद राज्य को ड्रग-फ्री बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ड्रग्स के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम कर रही है और किसी भी ड्रग तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, युवाओं को ड्रग्स के नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए एक ड्रग डिटॉक्सिफिकेशन यात्रा भी निकाली जा रही है।

इस अवसर पर एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार ड्रग तस्करों  के विरुद्ध कार्रवाइया की जा रही है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स बेचने वालों के विरुद्ध जानकारी देने वाले लोगों के नाम गुप्त रखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोग पुलिस को ड्रग्स के खिलाफ  जानकारियां उपलब्ध करवाते रहे। इस अवसर पर पार्षद विक्की दत्ता,आप संगठन के इंचार्ज मनदीप सिंह मोंगा, विशाल गिल,मोनिका लंबा,राजू भाटिया, चरणजीत सिंह,ब्लॉक इंचार्ज गुरदास सिंह, जगतार सिंह जग्गा, चिराग कुमार, और भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के वालंटियर मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया

अमृतसर,7 फरवरी : पंजाब में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को तत्काल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *