
अमृतसर, 10 फरवरी:अमृतसर देहाती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ बॉबी का एनकाउंटर किया है। यह कार्रवाई थाना चाटीविंड के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि तरनतारन निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ बॉबी, जिसके खिलाफ मार्च 2025 में हत्या का मामला दर्ज है, चाटीविंड के आसपास के इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही डीएसपी अटारी की अगुवाई में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं और इलाके में नाकाबंदी की गई।

घायल अवस्था में अस्पताल में करवाया गया दाखिल
नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ने संदिग्ध को रोकने का
प्रयास किया, तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर अचानक
फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी
कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू में ले लिया। घायलअवस्था में बलजिंदर सिंह उर्फ बॉबी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
एनकाउंटर स्थल से चार जिंदा कारतूस बरामद
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुल चार एफआईआर दर्ज हैं। इनमें एक हत्या का मामला और तीन मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं। एनकाउंटर स्थल से पुलिस ने चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।संदीप गोयल ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी के किसी गैंगस्टर नेटवर्क या आपराधिक गिरोह से जुड़े होने की संभावनाओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News