Breaking News

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आ रही सभी समस्याओं का हल निकाला जा रहा : सफाई, सीवरेज की और विशेष ध्यान दिया जाए: विधायक डॉ गुप्ता

विधायक डॉ अजय गुप्ता डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह, निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल व अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए।

अमृतसर, 11 फरवरी( राजन गुप्ता): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज क्षेत्र में आ रही सभी समस्याओं को लेकर डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह, नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आ रही सभी समस्याओं का हल निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में प्रतिदिन लाखों लोग नतमस्तक होने के लिए आते हैं। जिस कारण इन क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और सीवरेज की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नई कंपनी को ठेका अलाट किया गया है। कंपनी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया गया है। इसमें और सुधार लाने के लिए कंपनी द्वारा गाड़ियों और अन्य मशीनरी की संख्या आने वाले दिनों में बढ़ाई जाएगी।

खापरखेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी 50 एमएलडी बढ़ाने का कार्य प्रगति अधीन

विधायक डॉ अजय गुप्ता डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह, निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल व अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जिन-जिन इलाकों में सीवरेज की समस्या आ रही है, उन उन इलाकों में सुपर साक्कर मशीने लगाकर लगातार डीसिल्टिंग करवाने के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि खापरखेड़ी  सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी 50 एमएलडी बढ़ाने  का कार्य प्रगति अधीन है। सीवरेज  बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जून 2026 तक इस प्रोजेक्ट का कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सीवरेज समस्या का काफी हद तक हल निकल जाएगा।

कैरो मार्केट पार्किंग जून 2026 में लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा

विधायक डॉ अजय गुप्ता डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह, निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल व अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए।

विधायक डॉ गुप्ता ने डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह से कहा कि रिगो ब्रिज प्रोजेक्ट के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रोजेक्ट के चल रहे कार्यों की मौके पर जाकर समीक्षा भी की जाएगी। इस प्रोजेक्ट का कार्य हर हालत में अक्टूबर 2026 तक पूरा करवा दिया जाए। इसके साथ-साथ विधायक डॉ गुप्ता ने  कैरो मार्केट में चल रहे आधुनिक कार पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पहले भी समय अवधि बढ़ाई गई है। निगम अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को जून 2026 में लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जिन-जिन विकास कार्यों के वर्क आर्डर जारी किए जा रहे हैं, उन उन सभी विकास कार्यों को समय अवधि के भीतर पूरा करवाया जाए।

जनाना अस्पताल की सभी तरह की रैनोवेशन करने के लिए जल्द टेंडर लगा दिया जा रहे है

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने ढाब खटीका पुराने समय में बने जनाना अस्पताल के बारे में कहा कि इस ऐतिहासिक अस्पताल को मिनी सिविल अस्पताल बनाया जाए। जिस पर निगम कमिश्नर ने कहा कि इस अस्पताल की सभी तरह की रैनोवेशन करने के लिए जल्द टेंडर लगा दिया जा रहे है। आने वाले दिनों में इस अस्पताल को अलग रूप दे दिया जाएगा।

पंचायतो में आ रही समस्याओं को लेकर एक अलग से भी मीटिंग की जाएगी

विधायक डॉ गुप्ता ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती कीर्तन गढ़, मूले चक्क और थांदे पिंड की पंचायत में आ रही समस्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक बातचीत की। उन्होंने कहा कि इन तीनों पंचायतो में ड्रेनेज ,सीवरेज और अन्य कार्यों को लेकर समस्याए आ रही है। मौके पर मौजूद तीनों पंचायतो के सरपंचों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई। इस पर डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि पंचायतो में आ रही समस्याओं को लेकर एक अलग से भी मीटिंग की जाएगी।

अगले सप्ताह रिव्यू मीटिंग की जाएगी

डिप्टी कमिश्नर दलविंदर जीत सिंह ने कहा कि विधायक डॉ अजय गुप्ता द्वारा बताई गई समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को इस के हल करने के लिए कह दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर अगले सप्ताह रिव्यू मीटिंग की जाएगी। इस अवसर पर निगम निगराण इंजीनियर संदीप सिंह, निगम निगराण  इंजीनियर राहुल गोगनेजा, पावर कॉम के एक्सियन सिमरपाल सिंह, सीवरेज बोर्ड के एक्सियन गुरजिंदर सिंह, डीडीपीओ प्रीतमहेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए नगर निगम द्वारा जारी किए गए 417.82 करोड़ के टेंडर निगम रद्द करने जा रही

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 4 फरवरी(राजन गुप्ता): विवादों में दिख रहे अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *