
अमृतसर, 23 फरवरी :पंजाब कैबिनेट की आज चंडीगढ़ में मीटिंग हुई। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने ” मेरी रसोई ” स्कीम लॉन्च करने की घोषणा की। इस योजना का लाभ प्रदेश के 40 लाख परिवारों को मिलेगा। इसके तहत.सरकार एक फूड किट तैयार करेगी, जो नीले कार्ड धारकों को मिलेगी।इस किट में गेहूं के साथ, उड़द-चने की 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी
पाउडर, एक लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा।
6 मार्च से बजट सेशन शुरू होगा
इस दौरान सीएम मान ने बजट सेशन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 6 मार्च से बजट सेशन शुरू होगा, जो 16 मार्च तक चलेगा।अगर सेशन की अवधि बढ़ाने की जरूरत होगी, तो उसे बढ़ाया जाएगा। बजट में सारी चीजों का हिसाब-किताब रखा गया है। बजट लोकपक्षीय होगा।.बजट पेश करने की तारीख 8 मार्च तय हुई है। उस दिन.रविवार है। इसे लेकर सीएम मान ने कहा कि जब पीएम मोदी संसद खुलवा सकते हैं तो हम क्यों नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उस दिन इंटरनेशनल वीमेंस डे भी है।कैबिनेट मीटिंग में और भी निर्णय लिए गए।
शराब महंगी नहीं होगी
वहीं पंजाब की एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दी गई है। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 2022-23 में जब हमारी सरकार बनी तो उस समय पंजाब में सिर्फ 6200 करोड़.सरकार को राजस्व मिलता था। वह आज बढ़कर 11 हजार 20 करोड़ पूरा कर लिया है। पूरे साल के दौरान कोई किश्त लेट नहीं हुई। अब रेवेन्यू बढ़ाकर इस बार टारगेट 12 हजार 800 करोड़ रखा है। उन्होंने कहा कि 6.5 प्रतिशत राशि के साथ अपने ग्रूप को.रिन्यू करवा पाएंगे। पहली बार माल्ट कोई रूल नहीं बने थे।सिंगल माल्ट बनाने की यूनिट लगा पाएंगे। पहले बोटलिंग होती थी। शराब महंगी नहीं होगी। हमने देसी शराब का कोटा बढ़ा दिया गया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News