
अमृतसर, 30 मार्च:अटारी क्षेत्र स्थित राजाताल गांव के पास दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर
गई। वह प्रतिदिन की तरह अपने घर से काम पर जाने
के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। मौके पर ही मौत हो गई।आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल भी ले गए।
घटना आज सुबह लगभग 10 बजे हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोहणा सिंह के नाम से हुई, जो राजाताल गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया।.पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल हत्या के कारणों.का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि.आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News