Breaking News

विधायक डॉ गुप्ता ने ट्यूबवेल बनवाने का किया उद्घाटन: कहां, गर्मियों में लोगों को पानी की कमी नहीं आने देंगे

ट्यूबवेल का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

अमृतसर, 1 अप्रैल (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 67 के क्षेत्र  किशन कोट में नया ट्यूबवेल  बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में गर्मियों में लोगों को पानी की कमी नहीं आने देंगे। आने वाले 15 दिनों के भीतर इस ट्यूबवेल को शुरू करवा दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में लगभग 52 नए ट्यूबवेल  शुरू करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिन जिन क्षेत्रों में पानी की कुछ कमी है, वहां पर पांच और ट्यूबवेल  शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सभी मूलभूत  सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है।

सभी विकास कार्य समय अवधि के भीतर पूरे करवाए जाए

निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ गुप्ता ने आज नगर निगम के निगरान इंजीनियर, एक्सियन, एसडीओ और जे ई के साथ मीटिंग की। विधायक डॉ गुप्ता ने सभी निगम अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए की केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सभी विकास कार्य समय अवधि के भीतर पूरे करवाए जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की जिन जिन  क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी है और उन क्षेत्रों के विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाकर टेंडर जारी किया जाए।

सभी पार्कों की सफाई और रखरखाव पूरी तरह किया जाए

बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ पार्क का निरीक्षण करते हुए करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता

इसके अलावा विधायक डॉ गुप्ता ने बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते पार्कों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पार्कों की सफाई और रखरखाव पूरी तरह किया जाए। पार्कों के बीच लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक कार्य करवाए जाए। उन्होंने कहा कि पार्कों के भीतर चल रहे जिम की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर डिप्टी मेयर अनीता रानी के पुत्र तरुणबीर कैंडी, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह आहलूवालिया , बिट्टू दोधी, वरदान भगत, नगर निगम के अधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस और बजट की मीटिंग 30 मार्च को: 1 साल बाद होने जा रही मीटिंग

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 26 मार्च (राजन): नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *