Breaking News

पूर्व मंत्री भुल्लर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा: अमृतसर अदालत में हुए पेश

अमृतसर, 1 अप्रैल:वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस से जुड़े मामले में तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद आज पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अमृतसर अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है। डीएम गगन रंधावा की आत्महत्या मामले में लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उनका मंत्री पद भी वापस ले लिया गया है।

बता दें कि, इससे पहले, 24 मार्च को अदालत ने उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। यह मामला डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या से जुड़ा हुआ है।  डीएम रंधावा ने 21 मार्च तड़के सल्फाश निगला और वीडियो बनाकर अपनी मौत का जिम्मेदार लालजीत भुल्लर को बताया।

21-22 मार्च की मध्यरात्रि में लालजीत सिंह भुल्लर, उसके पिता सुखदेव सिंह, पीए दिलबाग सिंह और दो अन्य पर पर्चा दर्ज हुआ। पुलिस ने 23 मार्च को लालजीत भुल्लर मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया। 24 मार्च को उसे अदालत में पेश किया और 5 दिन के पुलिस रिमांड लिया। रविवार को पुलिस ने फिर से अदालत  में पेश किया और 3 दिन का रिमांड मिला। आज न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान में गोदाम से 2070 पेटियां अवैध शराब बरामद की

अमृतसर, 16 मई :नगर निकाय चुनावों से पहले पंजाब में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *