
अमृतसर,2 अप्रैल: दुर्ग्याणा मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर रहा। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचे और भगवान के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं कीं।
मंदिर को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजे प्रांगण में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि गूंज रही थी। हर तरफ जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया।श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के चरणों में माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं ।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News