Breaking News

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने संसद में उठाया कैंसर का गंभीर मुद्दा, टुंग ढाब ड्रेन को बताया बड़ा कारण

अमृतसर, 2 अप्रैल:अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज संसद में पंजाब में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामलों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि पहले मालवा क्षेत्र में कैंसर के मरीज अधिक पाए जाते थे, लेकिन अब माझा क्षेत्र, विशेष रूप से अमृतसर में भी कैंसर तेजी से फैल रहा है। मुख्यमंत्री कैंसर राहत योजना के आंकड़े बताते हैं कि अमृतसर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

सांसद औजला ने कहा कि कैंसर का इलाज बहुत महंगा है और यह आम तथा गरीब लोगों की पहुंच से बाहर है। इस बीमारी का इलाज लंबा चलता है और अधिकतर मामलों में इसका पता देर से चलता है, जिससे मरीज की जान बचाना कठिन हो जाता है। इसके चलते कई परिवार आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाते हैं और उनके कारोबार भी ठप हो जाते हैं।उन्होंने कैंसर बढ़ने के कारणों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

सांसद औजला ने कहा कि शहरों में गंदे नालों की उचित व्यवस्था नहीं हैविशेष रूप से टुंग ढाब ड्रेन (Tung Dhab Drain) प्रदूषण का बड़ा स्रोत बन चुका है।खेती में अत्यधिक कीटनाशकों (पेस्टिसाइड) का उपयोग हो रहा है।जमीन के पानी में हानिकारक तत्व, यहां तक कि यूरेनियम तक पाए जाने की बातें सामने आ रही हैं।उन्होंने कहा कि यह सरकारों का मुख्य कर्तव्य बनता है कि लोगों को साफ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए और प्रदूषण पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्र से मांग की कि कैंसर के इलाज के लिए बेहतर और सस्ती सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत कैंसर मरीजों के लिए कम से कम 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की, ताकि कोई भी मरीज पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भाजपा के 21 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित कर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

अमृतसर, 29 मार्च :पूरे देश की तरह आज अमृतसर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *