Breaking News

पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को आइईडी सहित किया गिरफ्तार

अमृतसर, 3 अप्रैल :अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को आइईडी सहित  गिरफ्तार कर संभावित आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आइईडी को ठिकाने लगाने के इरादे से घूम रहा है। यह भी जानकारी सामने आई कि उक्त विस्फोटक उपकरण रमदास इलाके से उठाया गया था। सूचना मिलते ही अमृतसर देहात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक शक्तिशाली आइईडी बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया है कि यह विस्फोटक उपकरण पाकिस्तान की एजेंसी द्वारा ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में गिराया गया था, जिसे स्थानीय स्तर पर उठाकर आगे इस्तेमाल करने की योजना थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। प्राथमिक जांच में मोबाइल से पाकिस्तान के कई नंबर मिले हैं। यह भी सामने आया है कि आरोपी ने इंटरनेट माध्यम के जरिए एक सप्ताह के भीतर तीस से अधिक बार पाकिस्तान में संपर्क किया था।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और वे अमृतसर देहात पुलिस के जांच दल के साथ मिलकर आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हाल ही में भिंडी सैदां थाना क्षेत्र में हुए ग्रेनेड हमले से इस आरोपी का कोई संबंध तो नहीं है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के नेटवर्क और उसके संपर्कों की गहराई से जांच की जा रही है। आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है। जिला पुलिस प्रमुख सोहेल मीर द्वारा इस मामले को लेकर जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है। फिलहाल आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

DM रंधावा आत्महत्या मामले में अदालत ने पूर्व मंत्री भुल्लर को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

पूर्व मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर को कोर्ट में ले जाते हुए पुलिस अधिकारी।  अमृतसर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *