Breaking News

डीएम रंधावा मामले में निष्पक्ष जांच,  बाबा साहिब की बेअदबी व भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हुए ग्रेनेड अटैक को लेकर भाजपा 4 अप्रैल को देगी धरना

हरविंदर सिंह संधू की फाइल फोटो। 

अमृतसर, 3 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ तथा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में समूह भाजपा लीडरशिप द्वारा 4 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को सुबह 10 बजे हॉल गेट अमृतसर में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह रोष प्रदर्शन सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस प्रदर्शन में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू सहित प्रदेश व जिला लीडरशिप भाग लेगी।

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि यह रोष प्रदर्शन डीएम गगनदीप सिंह रंधावा मामले की निष्पक्ष जांच की माँग तथा पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने, होशियारपुर में नूरपुर जट्टा में देश के संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा के किए गए अपमान तथा चंडीगढ़ में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर किया जा रहा है। 

हरविंदर सिंह संधू ने रोष प्रदर्शन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इस प्रदर्शन में भाजपा की समूची लीडरशिप भाग लेगी। उन्होंने सभी को इस धरने में प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह धरना-प्रदर्शन आम जनता की आवाज भगवंत मान सरकार के कानों तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सांसद साहनी ने बासमती चावल निर्यात की सुरक्षा हेतु एशियन क्लियरिंग यूनियन के माध्यम से बार्टर आधारित भुगतान व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया

सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी। अमृतसर,2 अप्रैल:डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, राज्यसभा सांसद ने केंद्रीय वाणिज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *