Breaking News

AAP नेताओं को ‘यूज एंड थ्रो’ करती है , केजरीवाल का दोहरा चेहरा सामने आया

अमृतसर, 3 अप्रैल:भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राघव चड्ढा पर की गई कार्रवाई को लेकर कहा कि आप पार्टी की राजनीति शुरू से ही ‘यू एंड थ्रो’ की रही है। चुघ ने आरोप लगाया कि नेताओं का इस्तेमाल कर पार्टी उन्हें बाद में किनारे कर देती है।

चुघ ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका दोहरा चेहरा सामने आया है। आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से एक व्यक्ति केंद्रित पार्टी बन गई है। उन्होंने याद दिलाया कि पार्टी की शुरुआत में आशुतोष, किरण बेदी, एच.एस. फूलका, प्रशांत भूषण और शाजिया इल्मी जैसे प्रमुख चेहरे जुड़े थे, लेकिन अब वे सभी पार्टी से अलग हो चुके हैं। चुघ के अनुसार, यह पार्टी के भीतर लोकतंत्र की कमी को दर्शाता है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन

अमृतसर, 27 अगस्त(राजन):गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा उप-कुलपति प्रो. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *