Breaking News

गोली मारकर युवक की हत्या:सीसीटीवी में लाश को स्कूटी पर ले जाते दिखे

सीसीटीवी में लाश को स्कूटी पर ले जाते।

अमृतसर,14 मई :तहसील पूरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 13 और 14 मई की मध्यरात्रि को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को गोली मारने के बाद उसके शव को स्कूटी पर रखा और अपने घर के बाहर फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस को शिकायत दी कि मृतक ने उनके घर पर हमला किया था। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी शव को स्कूटी पर ले जाते दिखाई दिए। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

घटना के बाद आरोपी फरार

घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके में घटना को लेकर तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर देहाती पुलिस ने एक साथ 10 तस्करगिरफ्तार किए, 11 किलो हेरोइन और 11 पिस्तौल बरामद

अमृतसर,29 जून (राजन):अमृतसर देहाती पुलिस ने अलग-अलग ऑपरेशन में 10 आरोपियों से 11 पिस्टल, 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *