
अमृतसर, 16 मई :नगर निकाय चुनावों से पहले पंजाब में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान में गांव रतनगढ़ स्थित एक गुप्त गोदाम से 2070 पेटियां अवैध शराब बरामद की हैं। भारी मात्रा में शराब मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में थाना खलचियां में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई 15 मई 2026 को गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई। सूचना थी कि गांव रतनगढ़ में एक गोदाम में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। इसके बाद डीसीएक्स जालंधर जोन और एसीएक्स अमृतसर की निगरानी में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान गोदाम से बरामद शराब में रॉकडव की 362 पेटियां, जॉली रोजर की 1481 पेटियां, सेंट्रल प्रोविंस की 172 पेटियां, स्नोकर की 42 पेटियां, व्हाइट एंड ब्लू की 9 पेटियां,वन मोर की 2 पेटियां तथा गवर्नर रिजर्व की 2 पेटियां शामिलहैं।
अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब का अवैध रूप से भंडारण किया जाना गंभीर मामला है। छापेमारी टीम में आबकारी अधिकारी ललित कुमार, रणबहादुर सिंह और हरजीत सिंह शामिल रहे। टीम ने गोदाम को घेरकर तलाशी ली और वहां मौजूद शराब को कब्जे में लिया । शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब को बिना वैध अनुमति के गोदाम में रखा गया था। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस शराब को कहां सप्लाई किया जाना था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG
Amritsar News Latest Amritsar News