
अमृतसर,16 मई : जिला अमृतसर के बाबा बकाला क्षेत्र में बेटी ने बाप को गोली मार दी है। वह घर में अरदास कर रहे थे, इसी दौरान बेटी ने गुस्से में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डीएसपी बाबा बकाला सुखपाल सिंह ने बताया कि बेटी ने पिछले साल 12वीं पास की थी और वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। उसके पिता और घर के सदस्य उसे रोकते थे और कई बार उसके साथ मारपीट भी की थी। उसे घर में कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया था।
इसी बात से गुस्से में आकर बेटी ने अपने पिता की पीठ में गोली मार दी, जो उनकी बाईं तरफ लगी। हालांकि परिवार के अनुसार, बेटी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और परेशानी से गुजर रही थी। ऑस्ट्रेलिया जाने को लेकर कोई बात नहीं है।
घटना उस समय हुई जब हरमिंदर सिंह घर में अरदास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी लाइसेंसी पिस्टल वहीं रखी हुई थी। इसी दौरान युवती ने अचानक पिस्टल उठाकर गोली चला दी, जो उनके पिता की पीठ के बाईं तरफ लगी। गोली लगते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
ऑस्ट्रेलिया जाने के विवाद के दावों को परिवार ने गलत
बताया है। परिजनों का कहना है कि युवती मानसिक तनाव से गुजर रही थी और उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर उसे रिहा किया जाना चाहिए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News