Breaking News

पुलिस ने हत्या के आरोप में चार आरोपी किए गिरफ्तार

अमृतसर,16 मई : थाना रामबाग के अधीन आते शरिफ पूरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 13 और 14 मई की मध्यरात्रि को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को गोली मारने के बाद उसके शव को स्कूटी पर रखा और अपने घर के बाहर फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस को शिकायत दी कि मृतक ने उनके घर पर हमला किया था। मृतक की पहचान कुनाल लोट्स (22) निवासी तुगबली मजीठा रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है और आरोपी वंश सहित अज्ञात के
खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  PS A-डिवीजन के इलाके में दर्ज एक मर्डर केस में तुरंत कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की और 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वंश, रोहन कपूर उर्फ ​​गोलू, सोनिया और एक नाबालिग के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक एक्टिवा बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहन कपूर उर्फ ​​गोलू पर पहले भी लूट के 6 केस दर्ज हैं। पुलिस इस केस में आगे की जांच कर रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गोली मारकर युवक की हत्या:सीसीटीवी में लाश को स्कूटी पर ले जाते दिखे

सीसीटीवी में लाश को स्कूटी पर ले जाते। अमृतसर,14 मई :तहसील पूरा क्षेत्र में पुरानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *