
अमृतसर, 17 मई :पंजाब और चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस ( सीएनजी) के रेट भी बढ़ गए हैं। थिंक गैस ने सीएनजी की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सीएनजी के दाम में 1.25 रुपए की बढ़ोतरी की। नई दरें कल से लागू हो चुकी हैं।
लुधियाना में थिंक गैस की सीएनजी अब 88.75 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रही है। इससे पहले यहां सीएनजी की कीमत 86.75 रुपए प्रति किलो थी। जबकि मोहाली में अडानी गैस ने सवा रुपए की बढ़ोतरी की। मोहाली में पहले रेट 93 रुपए थे, जो कि 94.25 रुपए हो गए हैं।
चंडीगढ़ में पहले IOCL की सीएनजी का रेट 93 रुपए प्रति किलो था, जो बढ़कर अब 94.25 रुपए प्रति किलो हो गया है। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। जालंधर में अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने सीएनजी के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News