
अमृतसर, 20 मई : अमृतसर ज़िले की तीन म्युनिसिपल काउंसिल जंडियाला गुरु, मजीठा, रमदास और दो म्युनिसिपल पंचायत रईया और अजनाला में होने वाले लोकल गवर्नमेंट इलेक्शन के लिए 209 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। 19 मई को 172 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। म्युनिसिपल काउंसिल जंडियाला गुरु और मजीठा से 2-2 उम्मीदवार और म्युनिसिपल पंचायत रईया से आठ उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इस तरह से काउंसिल जंडियाला गुरु की 13 वार्ड, मजीठा की 11 वार्ड,रईया की 5 वार्ड, रमदास की 11 वार्ड और अजनाला की 15 वार्डों में मुकाबले होंगे। 26 मई को बैलेट पेपर से मतदान होगा।
जिला चुनाव अधिकारी द्वारा जारी की गई विस्तार पूर्वक सूची ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News