
अमृतसर, 21 मई:जनगणना 2026-2027 के कार्यों को सुचारू और गति बढ़ाने के लिए मुख्य जनगणना अधिकारी-कम-कमिश्नर, नगर निगम अमृतसर, बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के कार्यालय द्वारा शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ प्रशासनिक नगर निगम अधिकारियों की तैनाती की गई है।
देखने में आया की जनगणना का कार्य कई ब्लॉकों में जमीनी स्तर (फील्ड) पर काम अभी शुरू नहीं हुआ था। इस देरी को गंभीरता से लेते हुए, प्रशासन ने जनगणना के तत्काल और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
इन अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से ड्यूटियां सौंपी गई हैं। सहायक कमिश्नर दलजीत सिंह को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र, सचिव सुशांत भाटिया को पूर्व विधानसभा क्षेत्र, सुपरीटेंडेंट धर्मिंदर जीत सिंह को सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र, सुपरीटेंडेंट पुष्पविंदर सिंह को उत्तरी विधानसभा क्षेत्र और सुपरीटेंडेंट सर्बदेव महाजन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का कार्य दिया गया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News