
अमृतसर, 22 मई :माननीय कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब के निर्देशों के तहत डॉ. जी.एस. पन्नू, असिस्टेंट कमिश्नर फूड, ने रेखा शर्मा, फूड सेफ्टी अधिकारी के साथ अमृतसर शहर की विभिन्न डेयरियों का अचानक दौरा कर निरीक्षण किया।

इस टीम द्वारा अमृतसर शहर के राम तीर्थ रोड, ग्वाल मंडी, पुतलीघर, छेहरटा रोड, मजीठा रोड आदि क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान डेयरी उत्पादों के कुल 12 सैंपल भरे गए, जिनमें 7 पनीर, 4 दूध तथा 1 दही का सैंपल शामिल है। इन सैंपलों को जांच के लिए सरकारी फूड लैबोरेटरी भेजा गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. जी.एस. पन्नू, असिस्टेंट कमिश्नर फूड ने बताया कि यह छापेमारी माननीय कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब के निर्देशों के तहत की गई है। उन्होंने डेयरी मालिकों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि लोगों की सेहत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आम जनता को साफ-सुथरे, गुणवत्तायुक्त और मानक स्तर के खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सैंपलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News