Breaking News

पंजाब पुलिस के ए एस आई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या :अमृतसर में सुबह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे

मृतक जोगा सिंह की डेड बॉडी।

अमृतसर, 24 मई : मजीठा में आज सुबह – सुबह ड्यूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस के एक ए एस आई की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे, जिन्होंने ए एस आई को दो गोलियां मारीं। इसके बाद वे मौके से भाग गए। गोलियां लगने से ए एस आई गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्होंने थोड़ी ही देर में मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृत पुलिसकर्मी की पहचान जोगा सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पंजाब पुलिस के ट्रैफिक विभाग में तैनात ASI जोगा सिंह गुरदासपुर के बांगर में गांव घणिए के रहने वाले थे। अपने घर से ही सुबह करीब 6 बजे वह अपनी स्कूटी पर ड्यूटी के लिए अमृतसर जा रहे थे। मजीठा से करीब 1 किलोमीटर पहले बाइक पर आए 2 अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कूटी को रास्ते में घेरा।.इसके बाद उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान ASI को 2गोलियां लगीं। एक सीने के बाईं तरफ और दूसरी कमर पर लगी । इससे ASI गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, सुबह का समय था, इसलिए उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंच सका, जिससे उन्होंने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सुहेल मीर कासिम, डीएसपी कमलमीत सिंह और एसएचओ करमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने सबूत जुटाए हैं। गोलियों के खोल भी मौके से बरामद हुए है।

एसएसपी सोहेल मीर ने बताया

जानकारी देते हुए एसएसपी सोहेल मीर।

एसएसपी सोहेल मीर ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि फतेहगढ़ चूड़ियां मजीठा रोड पर हमारे एक पुलिस मुलाजिम ASI जोगा सिंह की डेड बॉडी पड़ी हुई है। इस सूचना पर तुरंत मौजूदा शो मजीठा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डेड बॉडी का निरीक्षण किया तो गोली लगने के निशान पाए गए। इसके बाद तुरंत बॉडी को सिविल अस्पताल ट्रांसफर किया गया। मौके पर फोरेंसिक टीमें पहुंच चुकी हैं और हमारी तकनीकी टीमें भी जांच में जुटी हुई हैं। मैं खुद भी मौके पर मौजूद हूं।

एसएसपी ने बताया कि यह सड़क काफी व्यस्त रहती है, इसलिए हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं, चाहे वह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला हो, रोड रेज हो या कोई अन्य संभावित एंगल । सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में अपडेट साझा किया जाएगा।

मौके पर पहुंचे जोगा सिंह के चचेरे भाई हरचरण सिंह ने बताया है कि जोगा सिंह अक्सर अपनी गाड़ी से ड्यूटी पर अमृतसर आते थे। हालांकि, आज सुबह उन्हें पता चला कि उनकी गाड़ी पंचर है, इसलिए वह स्कूटी से ड्यूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान उनके साथ यह वारदात हो गई ।

उन्होंने बताया कि जोगा सिंह अमृतसर में ट्रैफिक पुलिस विभाग में तैनात थे। उन्हें किसी प्रकार की कोई धमकी भी नहीं मिली थी। वह और उनकी पत्नी ही घर में रहते थे। उनके 2 बच्चे हैं, जो कनाडा में रहते हैं। इनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ड्रग और गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो भाई 5.5 किलोग्राम हेरोइन, 4 पिस्टल के साथ पकड़े गए

अमृतसर, 21 मई(राजन):काउंटर इंटेलिजेंस  अमृतसर ने दो भाइयों को गिरफ्तार करके एक ड्रग और गैर-कानूनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *