Breaking News

विधायक डॉ गुप्ता ने एसडीएम अलका कालिया के साथ आग लगने वाले बाजार का किया निरीक्षण :कहा पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों की हर तरह की सहायता करेगी

विधायक डॉ अजय गुप्ता पीड़ित परिवारों को मिलते हुए।

अमृतसर, 29 मई (राजन): रामबाग इलाके में स्थित बांसों वाले बाजार में लगी भीषण आग से एक व्यक्ति की मृत्यु, 30 से अधिक दुकानें पूरी तरह से जल गई और भारी नुकसान हुआ । आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता एसडीएम 1 अलका कालिया, प्रशासनिक अधिकारियों और आम आदमी पार्टी वॉलिंटियर्स के साथ बांसा वाला बाजार में पहुंचे। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस आगजनी की घटना से चिंतित है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।

विधायक डॉ अजय गुप्ता पीड़ित परिवारों को मिलते हुए।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि आज वह एसडीएम 1 अलका कालिया और सरकारी अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों को हर तरह की सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों की ड्यूटी लगवा दी गई है। अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करके जितने दुकानदारों का जो भी नुकसान हुआ है उसकी सर्वे रिपोर्ट बनाएंगे। उस रिपोर्ट के अनुसार ही सभी दुकानदारों को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि जब यह कल घटना घटी वह तुरंत घटनास्थल पर खुद पहुंच गए थे। लगातार 3 घंटे तक घटनास्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर उनके साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नगर निगम फायर ब्रिगेड विभाग की 9 गाड़ियां, अमृतसर सेवा समिति के फायर ब्रिगेड गाड़ी और नगर निगम की हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की बड़ी गाड़ी भी मंगवा कर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि जब तक आग पर पूरी तरह से कंट्रोल नहीं हुआ तब तक वह मौके पर ही अधिकारियों के साथ खड़े रहे। इस मौके पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, डॉ सार्थक गुप्ता, वार्ड इंचार्ज विशाल गिल, वासु गिल, रामकुमार, बबीता जायसवाल, रितु महाजन, नारायणी शर्मा, चिराग कुमार भी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बांसों वाले बाजार में लगी भीषण आग: भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी, आग में एक दुकानदार जला ; विधायक डॉ गुप्ता, पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे

अमृतसर, 28 मई : रामबाग इलाके में स्थित बांसों वाले बाजार में देर शाम भीषण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *