Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने शहीद उधम सिंह कॉलोनी में गलियां बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

विकास कार्यों के उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

अमृतसर, 5 जून(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ  अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 53 के इलाका शहीद उधम सिंह कॉलोनी में गलियां बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि हल्के में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहे हैं । उन्होंने कहा कि लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों और गलियों  के निर्माण इलाके के लोगों के लिए ट्रांसपोर्टेशन आसान और आरामदायक बनाएगी।  विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि हमारी मुख्य प्राथमिकता लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। यह विकास कार्य इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखकर शुरू किए जा रहे है।

विकास कार्यों के उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

सीवरेज  समस्या पूरी तरह से ठीक करवाने के लिए वन सिटी वन ऑपरेटर प्रोजेक्ट शुरू करवाया जा रहा

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि वॉल्ड सिटी की सीवरेज की समस्या को आने वाले दिनों में पूरी तरह से ठीक करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज इस संबंध में नगर निगम के  एस ई (ओ एंड एम) हरप्रीत सिंह और एक्सियन (ओ एंड एम ) मनजीत सिंह के साथ मीटिंग करके दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सीवरेज की समस्या को लेकर ” वन सिटी वन ऑपरेटर ” प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत एक कंपनी को ठेका दिया जा रहा है। कंपनी द्वारा डिस्पोजेबल प्लांट और शहर की सीवरेज व्यवस्था की डिसिल्टिंग  लगातार की जाएगी।

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए विधायक अजय गुप्ता।

यह प्रोजेक्ट अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट खपरखेड़ी की समर्था बढ़ाने  का कार्य भी तेजी से चल रहा है।इस अवसर पर वार्ड नंबर 53 के इंचार्ज ताहिर शाह,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, बाबा सलीम, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक इंचार्ज चरणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रामकुमार, मनु कुमार और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कच्ची गलियों में सीवरेज  और कंक्रीट डालने के विकास कार्य का किया उद्घाटन : कहा पहले किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर, 31 मई(राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *