Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने खालसा इंजीनियरिंग कॉलेज में करवाया सैमीनार :पर्यावरण और जल सरंक्षण सबकी साझी जिम्मेवारी: डा. जय इंदर सिहं

अमृतसर,5 जून : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर निगम द्वारा करवाए गए जागरूकता सैमीनार को सबोंधित करते हुए निगम के एडिशनल कमिश्नर डा. जय इंदर सिहं ने कहा कि पर्यावरण और जल सरंक्षण सबकी साझी जिम्मेवारी है। खालसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नालजी में डायरेक्टर डा. मंजू बाला के नेतृतव में करवाए गए इस सैमिनार में एडिशनल कमिश्नर ने बताया की पजांब में भूजल का स्तर काफी तेजी से नीचे जा रहा है और शहर में भी पानी की स्पालई भी भूजल पर ही निर्भर है। गिरते हुए भूजल को घ्यान में रखते हुए निगम द्वारा नहरी पानी स्पलाई प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है और बहुत जल्द ही शहर में नहरी पानी की स्पलाई शुरू कर दी जाएगी।

वहीं इस प्रोजक्ट के बारे में बताते हुए प्रोजेक्ट के निगरान इंजीनियर डा. जीतिन वासुदेवा ने बताया की अमृतसर जिले के सभी दस ब्लॉक डार्क जोन घोषित किए गए हैं और अमृतसर के शहरी क्षेत्र में ही भूजल कि निकासी तीन सौ प्रतिशत से ऊपर चली गई है। इसीलिए शहर में स्थायी और साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमृतसर बल्क वाटर स्पालई प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है। जिससे से आने वाले समय में शहरवासियों को लगातार और आई.एस.औ 10500:2012 के स्तर के पानी की स्पालई सुनिश्चचित होगी।

वहीं सैमीनार में विशेष वक्ता के रूप में शामिल हुए सेंट्रल युनिवर्सिटी पंजाब, भटिंडा के पर्यावरण विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. अजय कुमार ने बताया कि पर्यावरण पर इंसानी गतिविधियों से पड़ने वाले बुरे प्रभावों सिर्फ गलोबल वार्मिंग और मौसम में बदलाव तक ही सीमित नही हैं, बल्कि इसके प्रभाव सवास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रहे है। उन्होंने बताया कि भारत की लगभग 76 फिसदी अबादी वायु प्रदूषण से प्रभावित है और हर साल देश में लगभग 17 लाख लोगों की मृत्यु वायु प्रदूषण के कारण हो रही है।

वहीं पंजाब म्यूनिसिपल सर्वसिस इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिहं सैनी ने आए हुए वक्ताओं, प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य सिर्फ एक विशेष दिन तक सीमित नही होना चाहिए और बल्कि पूरा साल ही हमें धरती को बचाने के लिए काम करना चाहिए। इस मौके पर निगम के सहायक कमिश्नर रजिंद्र शर्मा, प्रो. शिल्पी सक्सेना, फतेह संस्था के तरूणदीप सिहं घुम्मण, अमृतसर हरयावल मिशन के दलजीत सिहं कोहली, गिरिराज सिहं हाडा, नरेंद्रपाल सिहं, जितेंद्र वांसल और बड़ी संख्या में छात्र भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने हेतु मिठाई की दुकानों पर छापेमारी

अमृतसर, 4 जून :स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *