Breaking News

डी.ए.वी. कॉलेज में एआई संचालित शिक्षण पर कार्यशाला आयोजित

डॉ प्रतीक भाटिया को सम्मानित करते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता और अन्य स्टाफ सदस्य  

अमृतसर,6 जून :डी ए वी कॉलेज अमृतसर के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) , इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल एवं पी.जी. कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “एआई संचालित शिक्षण: भावी पीढ़ी के क्लासरुम” विषय पर तीन दिवसीय संकाय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन  सफलतापूर्वक किया गया।

इस कार्यशाला के संचालक वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी, पुलमैन, वाशिंगटन, यू.एस.ए. के स्कूल ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ प्रतीक भाटिया रहे। उन्होंने तीन दिनों में आधुनिक शिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते महत्व एवं उसके व्यावहारिक उपयोगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को एआई-आधारित डिजिटल टूल्स, इंटरैक्टिव शिक्षण तकनीकों एवं नवाचारी कक्षा डिजाइन की बारीकियों से भी अवगत कराया गया।उन्होंने बताया कि किस प्रकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपकरण शिक्षण को अधिक प्रभावी, इंटरैक्टिव और छात्र-केंद्रित बना सकते हैं

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों को समय की माँग के अनुरूप ढलने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने हेतु सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कार्यशाला की सफलता के लिए डॉ प्रतीक भाटिया , प्रो जे जे महेंद्रू , प्रो मनप्रीत कौर और कंप्यूटर विभाग के मुखी प्रो विक्रम शर्मा को बधाई दी।

कार्यशाला में कॉलेज के विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने इसे अत्यधिक लाभकारी एवं प्रासंगिक बताते हुए भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की माँग की।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जीएनडीयू  ने प्रतिष्ठित ‘द वीक-हंसा रिसर्च बेस्ट यूनिवर्सिटीज सर्वे 2026’ में देशभर की मल्टी-डिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटीज की श्रेणी में 14वां स्थान प्राप्त किया

प कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह। अमृतसर, 26 मई (राजन):गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी( जीएनडीयू) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *