Breaking News

नगर निगम की नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने के लिए गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की विशेष पहल

अमृतसर, 15 जुलाई(राजन): गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह की दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। राष्ट्र निर्माण और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए उप-कुलपति के निर्देशन में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने नगर निगम अमृतसर द्वारा शुरू की गई नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं तथा सिटिजन ऐप के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है।

नगर निगम अमृतसर द्वारा विश्वविद्यालय को भेजे गए पत्र के अनुसार एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों को नई डिजिटल नागरिक सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद ये विद्यार्थी आम लोगों को सिटिजन ऐप के उपयोग, ऑनलाइन नागरिक सेवाओं तथा डिजिटल गवर्नेंस से संबंधित सुविधाओं के बारे में जानकारी देंगे और उन्हें इन सेवाओं का लाभ लेने में सहायता भी करेंगे। इस पहल से विद्यार्थियों को स्थानीय प्रशासन और डिजिटल गवर्नेंस का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा।

इस कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह ने विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रो. (डॉ.) रविंदर कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। यह कार्य डॉ. कुलदीप सिंह की देखरेख में पूरा किया जाएगा।

प्रो. (डॉ.) रविंदर कुमार ने बताया कि एडिशनल कमिश्नर नगर निगम जय इंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष बैठक में इस अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियान में इच्छुक विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा, जो अपनी पढ़ाई के साथ-साथ लोगों को डिजिटल नागरिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करेंगे और जरूरतमंद लोगों की सहायता भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल डिजिटल नागरिक सेवाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और डिजिटल भारत के सपने को साकार करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला अमृतसर के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) की प्रक्रिया जारी :प्रक्रिया संबंधी जानकारी जिला अमृतसर के स्कूल प्राचार्यों के साथ साझा की गई

अमृतसर, 14 जुलाई(राजन): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला अमृतसर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *