Breaking News

पंजाब में पहली से 12वीं तक AIसे पढाई अनिवार्यः देश का पहला राज्य बना, सिलेबस हर 6 महीने में अपडेट

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस।

अमृतसर, 22 जुलाई :पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढार्ड को अनिवार्य कर दिया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस ऐतिहासिक पाठ्यक्रम को औपचारिक रूप से लॉन्च किया है। पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया जिसने AI को एक वैकल्पिक विषय के बजाय मुख्य कोर विषय के रूप में शामिल किया। पंजाब ने Al को सिर्फ वैकल्पिक स्किल विषय नहीं, बल्कि सभी छात्रो के लिए कोर और अनिवार्य विषय बनाया है।

उम्र के हिसाब से पढाई होगी

कक्षा 1-5 में खेल-खेल मे कोडिंग और बेसिक कंप्यूटिंग, जबकि 9-1 2 में डेटा साइंस Al मॉडल्स और प्रॉम्प्ट डंजीनियरिंग जैसी एडवांस चीजें सिखाई जाएंगी।हर छह महीने में सिलेबस अपडेट होगा।नई तकनीको और इंडस्टी की जरूरत के अनसार AI का पाठ्यक्रम हर छह महीने में बदला जाएगा, ताकि छात्रों को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का ज्ञान मिले।

15 दिनों में नई किताबें मिलेगी

अगले 15 दिनों में नर्ड किताबें मिलेंगी। शिक्षा विभाग ने AI की नर्ड प्रैक्टिकल आधारित किताबों की छपार्ड और वितरण शरू कर दिया है। शिक्षकों के लिए गाइड मैन्अल भी जारी किए जाएंगे।

चीन-दक्षिण कोरिया की तर्ज पर तैयारी

चीन-दक्षिण कोरिया की तर्ज पर तैयारी की गई हैं। पंजाब सरकार का  लक्ष्य सरकारी स्कलों के बच्चों को भी वैश्विक स्तर की AI और डिजिटल शिक्षा देना है, ताकि वे सिर्फ टेक्नोलॉजी उपयोगकर्ता नहीं बल्कि AI क्रिएटर और भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार बन सकें।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में नवीकरणीय ऊर्जा पर एक्सपर्ट लेक्चर:कंप्यूटर मॉडलिंग से ऊर्जा उपकरण बनाने में समय और लागत होगी कम

अमृतसर, 20 अगस्त(राजन): गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के भौतिकी विभाग की ओर से नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *