Breaking News

अमृतसर में तस्कर के घर को तोड़ा गया: ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम में कार्रवाई

अमृतसर, 29 अगस्त:अमृतसर में पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस और प्रशासन की टीम ने नशा तस्करी के आरोपी जतिंदर पाल सिंह सोनी के घर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही।

अमृतसर के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि जतिंदर पाल सिंह सोनी के खिलाफ कुल 8 मामले दर्ज हैं। इनमें से 7 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे से जुड़े हुए हैं, जबकि एक मामला जेल नियमों के उल्लंघन से संबंधित है। डीसीपी के मुताबिक आरोपी फिलहाल जेल से बाहर है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं।

डीसीपी संधू ने बताया कि नगर निगम की ओर से संबंधित मकान में की गई अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में निर्माण संबंधी कार्रवाई के लिए समय भी दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद आज प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की गई।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियार और हेरोइन सहित 5 आरोपी  किए गिरफ्तार

अमृतसर, 24 अगस्त : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *