Breaking News

डॉ अजय गुप्ता ने आज रात्रि को लोगों की समस्या सुनकर गुरबख्श नगर क्षेत्र में जाकर सीवरेज व्यवस्था ठीक करवाई

देर रात्रि को क्षेत्र में मौजूद विधायक डॉअजय गुप्ता।

अमृतसर, 29 अगस्त : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज रात्रि 11:00 बजे गुरबख्श नगर और इसके आसपास के क्षेत्र मैं लोगों को सीवरेज ब्लॉक की समस्या बताई। जिस पर विधायक डॉ गुप्ता सीवरेज ब्लॉक की समस्या सुनकर मौके पर पहुंचे।

गुरबख्श नगर और इसके आसपास क्षेत्र में सीवरेज की लोगों को समस्या आ रही थी। मौके पर ही विधायक डॉ गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों को बुला लिया। नगर निगम के एसडीओ अशोक कुमार, जे ई विक्रम कुमार, सीवरेज साफ करने वाली मशीनरी को लेकर पहुंच गए।

देर रात्रि को नगर निगम के अधिकारी सीवरेज सफाई करने वाली मशीनरी के साथ क्षेत्र में पहुंचे।

रात 11:15 बजे से सीवरेज सफाई का मशीनों के माध्यम से कार्य शुरू हो गया। नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पहले किशनकोट क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था ठीक करवाई गई। विधायक डॉअजय गुप्ता ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए की इसके उपरांत गुरबख्श नगर और नवाकोट क्षेत्र में सीवरेज डिसिल्टिंग लगातार सुबह 5:00 बजे तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सुबह 5:00 बजे तक इन क्षेत्रों में सीवरेज की पूरी तरह से सफाई हो जानी चाहिए। क्षेत्र के लोगों ने देर रात्रि को इलाके में पहुंचे विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद किया।

देर रात्रि को नगर निगम के अधिकारी सीवरेज सफाई करने वाली मशीनरी के साथ क्षेत्र में पहुंचे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इन एंटीसिपेशन ऑफ़ द हाउस और इन एंटीसिपेशन एफएंडसीसी के करोड़ों रुपए के विकास करवाने वाले निगम अधिकारियो पर कारवाई  करवाई जाएगी : पार्षद विकास सोनी

पार्षद विकास सोनी बातचीत करते हुए । अमृतसर,26 अगस्त(राजन): नगर निगम कांग्रेस पार्टी पार्षद  दल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *