
अमृतसर, 2 सितंबर (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग ने पांच अवैध बिल्डिंगों पर कार्रवाई की है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईस्ट जोन के क्षेत्र गोल्डन एवेन्यू आलू मंडी में नर्मणाधीन दो बिल्डिंगों की ऊपरी मंजिलों को तोड़ा गया।

इसके साथ-साथ केंद्रीय जोन में बकरवाना बाजार में तीन अवैध बिल्डिंगों को तोड़ा गया। इन तीनों बिल्डिंगों को सील भी कर दिया गया। इस अभियान में एटीपी परमिंदरजीत सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर रंधावा, डिमोलेशन स्टाफ मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News