Breaking News

AAP विधायक ग्यासपुरा तनखैया करार: अकाल तख्त का आदेश ; दरबार साहिब के सेवादारों पर भेदभाव के आरोप लगाए थे

अमृतसर, 16 अक्टूबर:लुधियाना का पायल विधानसभा सीट से AAP विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को श्री अकाल तख्त साहिब ने तनखैया घोषित कर दिया है। साथ ही सिखों को उनके साथ मेलजोल न रखने के आदेश दिए गए हैं। यह फैसला 16 अक्टूबर को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पांच सिंह साहिबानों की बैठक में लिया गया। श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ग्यासपुरा पर श्री दरबार साहिब के सेवादारों पर जातिगत भेदभाव के झूठे आरोप लगाने और सिख संस्थाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप हैं।

आदेश में कहा गया है कि 12 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक और नेता श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे थे। उस समय पहले दिए गए आदेश के अनुसार ग्यासपुरा को सचिवालय में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। इसके बाद उन्होंने सेवादारों पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए ।

16 अक्टूबर को पहुंचे विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने भी माना कि ग्यासपुरा ने जानबूझकर जाति का मुद्दा बनाया, जबकि उस दिन ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश में कहा गया है कि ग्यासपुरा ने निजी राजनीतिक लाभ के लिए सिख सिद्धांतों के विपरीत काम किया। उनके बयानों से सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जीएनडीयू नॉन टीचिंग यूनियन : बाज गुट का बना प्रधान, गुलाब गुट का उप-प्रधान; नागरा 490 वोट लेकर बने प्रधान

जीत की खुशी मनाते हुए कर्मचारी। अमृतसर, 16 अक्टूबर: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में वीरवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *