किसानों से व्यापक जनहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए पराली न जलाने की अपील

अमृतसर, 19 अक्टूबर (राजन):डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने आज जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर धान की पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए किसानों को लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले के अधिकांश क्षेत्रों में धान की कटाई हो चुकी है। उन्होंने कृषि विभाग और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दें तथा इसके उचित प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने सभी एस.डी.एम. को भी निर्देश दिए कि वे गांवों का दौरा कर किसानों से सीधे बातचीत करें और पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की निगरानी सुनिश्चित करें।
डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने किसानों से अपील की कि वे व्यापक जनहित और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए धान की पराली को बिल्कुल भी आग न लगाएं। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों और कृषि मशीनरी की सहायता से पराली का निपटान बिना आग लगाए आसानी से वैज्ञानिक तरीके से किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, पराली की गांठें बनाकर उसे बेचा भी जा सकता है। उन्होंने बताया कि पराली का उपयोग पशुओं के लिए सूखे चारे के रूप में भी किया जा सकता है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News