Breaking News

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली: अभिनेता आयुष्मान गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए

अमृतसर, 20 अक्टूबर :बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर आयुष्मान खुराना मंगलवार को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए। दोनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म उड़ता तीर की रिलीज से पहले गुरु घर में माथा टेकने पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और गुरबाणी कीर्तन भी सुना।

इस दौरान सारा अली खान हल्के सुनहरे क्रीम रंग का सूट पहने नजर आईं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था। वहीं, अभिनेता आयुष्मान खुराना भी पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने धार्मिक माहौल में समय बिताया और गुरु घर का आशीर्वाद लिया।  

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी, स्थिति हुई तनावपूर्ण ; श्री हरिमंदिर साहिब में लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

अमृतसर, 6 जून : श्री हरिमंदिर साहिब स्थित श्री अकाल तख्त साहिब पर आज ऑपरेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *