Breaking News

अमित शाह ने कहा,पंजाब विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी

अमृतसर,22 अक्टूबर :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में एन डी ए सरकार बनने का दावा किया। शाह ने दिल्ली में कहा कि पंजाब की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है । शाह के दावे के बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच दोबारा गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर कोई स्पष्ट ऐलान नहीं किया लेकिन पंजाब में एनडीए के नाम पर भाजपा के साथ अकाली दल ही जुड़ा रहा था। भाजपा और.अकाली दल का करीब 24 साल पुराना गठबंधन सितंबर 2020 में तीन कृषि कानूनों के विवाद के बाद टूट गया था। अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और शिरोमणि अकाली दल ने एनडीए छोड़ दिया।

इसके बाद 2022 के पंजाब विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। 2022 में अकाली दल  ने बसपा के साथ, जबकि भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस समेत अन्य सहयोगियों के साथ चुनाव लड़ा। अब शाह के ताजा बयान से दोनों दलों के संभावित चुनावी तालमेल को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में आभूषण प्रतिष्ठान पर BIS की कार्रवाई; हॉलमार्किंग उल्लंघनों पर 467.44 ग्राम वजन के 95 सोने के आभूषण जब्त

अमृतसर, 22 अक्टूबर (राजन): भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), जम्मू एवं कश्मीर शाखा कार्यालय ने हॉलमार्किंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *