
अमृतसर, 23 नवंबर : अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को विदेश यात्रा की अनुमति मिल गई है। बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा दायर याचिका को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही इस मामले में विस्तार से आदेश आने वाला है, जिससे साफ हो पाएगा कि किन शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है।
विदेश जाने के लिए लगाई अर्जी बिक्रम सिंह मजीठिया ने जमानत की शर्तों के तहत विदेश जाने के लिए मोहाली कोर्ट में अर्जी 16 नवंबर को दाखिल की। उन्होंने 18 दिसंबर 2026 से 6 जनवरी 2027 तक विदेश यात्रा की अनुमति मांगी है।सरकार और विजिलेंस से 18 -19 नवंबर को जवाब मांगा गया।
मोहाली कोर्ट में याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार और विजिलेंस ब्यूरो से जवाब मांगा गया। जवाब दाखिल नहीं होने के कारण कोर्ट ने सुनवाई 21 नवंबर तक टाल दी।विजिलेंस ने अधूरी जानकारी पर जताई आपत्ति सुनवाई के दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने कहा कि मजीठिया की अर्जी में विदेश यात्रा की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। इसमें फ्लाइट, गंतव्य शहर और ठहरने के स्थान का विवरण नहीं है। इस पर कोर्ट ने सुनवाई 23 नवंबर 2026 तक स्थगित कर दी थी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News